• November 20, 2025 5:47 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नवरात्र में भक्तिमय हुआ माहौल ,निकली गई कलश यात्रा…

ByReporter Pranay Raj

Oct 17, 2020

सूरज की रिपोर्ट – 7903735887 

नवरात्र के शुरू होते ही शनिवार से जिले का माहौल भक्तिमय हो गया। कई इलाके में कलश यात्रा निकाली गई। इसलामपुर और बिहारशरीफ के बियावानी गांव में महिलाओं ने सिर पर कलश ले शोभा यात्रा निकाली।
बियावानी के दुर्गा मंदिर से कलश यात्रा निकाली गयी। महिलाओं ने मघड़ा के शीतला तालाब में संकल्पित जल कलश में भरी। सिर कलश ले जय माता दी का जयकारा लगाते हुए महिलाएं गांव पहुंची। जहां के दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना हुई। इसी तरह इसलामपुर के कटवा-रसलपुर गांव में शनिवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गयी।