• November 16, 2026 10:47 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालंदा – सात की मौत: महिला व बुजुर्ग की हत्या, जाने वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Nov 16, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट – 

जिले के अलग-अलग थाना इलाके में बीते दो दिनों के दौरान सात लोगों की मौत हो गई। जिसमे ंएक महिला व बुजुर्ग की हत्या किए जाने का आरोप लगा है।
घटना नं.01

वेना थाना क्षेत्र के सिहुली मोड़ ब्रह्मस्थान के पास रविवार की सुबह सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक वेना के शिवाय बिगहा गांव निवासी 60 वर्षीय सुनील गोप हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि बस की पहचान कर उस पर केस दर्ज किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

घटना. नं.02

भागन बिगहा थाना क्षेत्र के पतासंग गांव में रविवार को करंट से किशोर की मौत हो गई। मृतक 16 वर्षीय अाकाश कुमार है। परिवार ने बताया कि छठ पूजा को लेकर किशोर लाइट लगा रहा था। उसी दौरान करंट से झुलसकर जख्मी हो गया। जख्मी को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने घटना की जानकारी से इंकार किया।

घटना. नं.03

हरनौत थाना क्षेत्र के पोरई गांव में पति द्वारा पत्नी की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद शव को बेड पर लिटााकर चादर से ढंक दिया गया था। सोमवार की सुबह पुत्र छठ घाट से लौटा तो कांड का खुलासा हुआ। मृतका डिकेश उर्फ डगलस की 50 वर्षीया पत्नी निर्मला देवी हैं। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना. नं.04

नगरनौसा थाना क्षेत्र के भदरू बिगहा गांव में सोमवार की सुबह चोरी का मोबाइल नहीं रखने की खुन्नस में दंपती ने लोटा से पीटकर बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। मृतक 58 वर्षीय दशरथ जमादार हैं। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
परिजनों ने बताया कि गौर बिगहा गांव में नाच का कार्यक्रम था। नाच देखने दशरथ जमादार और विक्रम बिंद गए थे। जहां विक्रम बिंद ने किसी का मोबाइल चोरी कर लिया। चोरी का मोबाइल वह रखने के लिए दशरथ जमादार को दे रहा था। मोबाइल रखने से इंकार करने पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया।
सुबह विक्रम अपनी पत्नी के साथ दशरथ जमादार के घरन पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। जिसके बाद दोनेां के बीच मारपीट होने लगी। उसी दौरान विक्रम और उसकी पत्नी लो पीतल के लोटा से दशरथ जमादार के सिर में मार दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। आरोपित दंपती की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

घटना. नं.05

चिकसौरा थाना क्षेत्र के सोहरापुर पुल के पास लोकायन नदी छठ घाट पर नहाने के दौरान तीन किशोर डूब गया। ग्रामीण और पुलिस की तत्परता से दो किशोरों को निकाल लिया गया। जबकि, एक किशोर की डूबकर मौत हो गई। चार घंटे बाद बच्चे का शव नदी से निकाला जा सका। मृतक सरदार बिगहा गांव निवासी पिंटू प्रसाद का 15 वर्षीय इकलौता पुत्र आयूष कुमार उर्फ कल्लू है।

घटना. नं.06

चंडी थाना क्षेत्र के गंगा बिगहा गांव में प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने खुदकुशी कर ली। मृतका 20 वर्षीया सबुजा देवी हैं। ग्रामीणों की मानें तो सबुजा देवी छठ पूजा में मायके जाने की जिद कर रही थीं। पति व अन्य ससुराली परिवार उन्हें जाने से रोक कर रहे थे। जिससे नाराज होकर महिला ने आत्महत्या कर ली। मायके के परिजन ने पति, सास-ससुर पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

घटना. नं.07

बेन थाना क्षेत्र के मुरगांवा गांव में सोमवार को घरेलू विवाद में छह बच्चों की मां ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मृतका राजपाल राम की 35 वर्षीया पत्नी नीतू देवी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दंपती घर अकेले थे। अन्य परिजन काम से निकल गए थे। उसी दौरान दंपती का आपस में झगड़ा हो गया। जिससे आहत महिल ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। महिला की मौत विम्स में इलाज के दौरान हुई। थानाध्यक्ष रविराज ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। लिखित शिकायत मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई होगी।