राज की रिपोर्ट –
हिलसा उत्पाद थाना की टीम ने सोमवार को पीछा कर करायपरसुराय थाना क्षेत्र के हुडारी गांव के पास सड़क किनारे खड़े अत्याधुनिक बिक्री केंद्र नामक पार्सल मैजिक वाहन से 270 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया। हालांकि धंधेबाज उत्पाद टीम के हाथ नहीं आया और मौके से फरार हो गया।
हिलसा उत्पाद थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पार्सल वाहन से भारी मात्रा में शराब की खेप पटना की ओर ले जाई जा रही है। सूचना के बाद छापेमारी दल का गठन किया गया और टीम सड़क पर वाहनों की जांच करने लगी। टीम को देख पार्सल वाहन की गति तेज हो गई और वाहन करायपरसुराय की ओर भागने लगा। मौका देख सवार वाहन खड़ा कर फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर उससे 30 कार्टन शराब बरामद हुआ। अग्रेतर कार्रवाई जारी है।

