• August 11, 2026 10:35 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – प्रेमिका को जेवर देने के विरोध पर पत्नी का मार डाला, जाने वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Aug 11, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट 

परवलपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर मटियापर गांव में मंगलवार को जेवर को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया। मृतका 24 वर्षीया प्रीति देवी एक साल की बेटी की मां थीं।

जहानाबाद जिला के हुलासगंज थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव निवासी प्रीति का विवाह पिंटू कुमार से हुआ था। मायके के परिजन ने आरोपों में बताया कि प्रीति सावन की दूसरी सोमवारी को पूजा के लिए जेवर पहनकर मंदिर गई थीं। लौटकर उन्होंने गहने घर में रख दिए। कुछ देर बाद जेवर गायब मिले।

पूछताछ में पति ने बताया कि जेवर अपनी प्रेमिका को दे दिया है। इसी बात पर प्रीति ने विरोध किया। प्रीति गुस्से में पति के प्रमिका के घर जाकर उससे झगड़ा करने लगी। दोनों में मारपीट हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव करा दिया। घर लौटने पर पति ने लाठी से पीटकर प्रीति की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। परवलपुर थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। मायके वालों की लिखित शिकायत पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।