• September 21, 2026 4:19 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ताला तोड़कर चोरो ने घर से लाखों की संपत्ति पर किया हाथ साफ…

ByReporter Pranay Raj

Jul 11, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट – 

बिहार थाना क्षेत्र के उपरौरा गांव में बदमाशों ने ताला तोड़कर एक घर से लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। शनिवार सुबह नींद खुलने पर परिवार को चोरी भनक लगी। घटना गया में तैनात मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस के कर्मी महासुंदर कुमार गौरव के घर में हुई।

परिजनों ने बताया कि रात में सभी लोग अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। सुबह उठे तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। बदमाशों ने स्टोरवेल का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नगदी चुरा ली। चोरी गए सामान की अनुमानित 12 लाख से अधिक बताई जा रही है। परिवार गांव के बदमाश पर संदेह जता रहे हैं। मुख्य गेट का ताला काटकर बदमाश घुसा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एफएसएल की टीम को भी बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। लिखित शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।