• July 5, 2026 9:34 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अलग-अलग हादसे में काल ने 4 को लीला, जानें घटनाएं…

ByReporter Pranay Raj

Jul 5, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट 

जिले में 24 घंटे के दौरान हुई 4 अलग-अलग दुर्घटनाओं में अधेड़ से लेकर 10 साल के बच्चे तक की मौत हो गई। ई-रिक्शा, ट्रेन, पिकअप और अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 4 परिवार उजड़ गए।

घटना नं. 01
छबिलापुर थाना अंतर्गत रायपुर पुल के पास ई-रिक्शा की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। मृतक मेयार गांव निवासी रामजी यादव के 42 वर्षीय पुत्र शंभू यादव हैं। परिवार ने बताया कि अधेड़ साइकिल से गांव लौट रहे थे। उसी दौरान पीछे से ई-रिक्शा ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे अधेड़ की मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि ई-रिक्शा जब्त कर लिया गया, जबकि चालक फरार हो गया। अग्रेतर कार्रवाई जारी है।

घटना नं. 01
दनियावां-बिहारशरीफ रेलखंड पर नूरसराय के चरुईपर गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। मृतक गोडिहा निवासी 45 वर्षीय सुरेश पासवान हैं। परिवार ने बताया कि अधेड़ शनिवार को ट्रैक किनारे जा रहे थे। उसी दौरान हादसा हुआ। अधेड़ की मौत इलाज के दौरान रविवार को हुई। नूरसराय थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।3. पिकअप की टक्कर से 10 साल के बच्चे की मौत

घटना नं. 03

हिलसा थाना क्षेत्र के अरपा गांव में रविवार को पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक हिलसा के टेका बिगहा गांव निवासी अजीत कुमार का पुत्र भरत कुमार है। अपर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पिकअप जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार चालक जहानाबाद के ओकरी थाना क्षेत्र के सरिस्ताबाद निवासी विक्की कुमार है।

घटना नं. 04

हिलसा थाना अंतर्गत कावा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दिव्यांग अधेड़ की मौत हो गई। मृतक बिसकुरवा गांव निवासी रामजी प्रसाद के 45 वर्षीय दिव्यांग पुत्र गोरेलाल कुमार हैं। परिवार ने बताया कि अधेड़ दृष्टिहीन थे और भीख मांग कर गुजर करते थे। शनिवार की रात कावा मोड़ के पास गए थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से वह जख्मी हो गए। जख्मी की मौत इलाज के दौरान हो गई। अपर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।