• July 1, 2026 12:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा -खंडहरनुमा मकान में मिली युवक की लाश, लगा हत्या का आरोप…

ByReporter Pranay Raj

Jun 30, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट

लहेरी थाना अंतर्गत कमरूद्दीनगंज पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड स्थित पुराने सिंचाई कार्यालय के खंडहर में मंगलवार को 20 वर्षीय युवक की लाश मिली। पुलिस मौत को संदिग्ध बता रही है, परिजन दोस्त पर लूटपाट कर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतक भरावपर निवासी मनोज चौधरी का पुत्र हर्ष कुमार है। वह चेन्नई के स्टील प्लांट में मजदूरी करता था।
29 जून को दिल्ली में काम करने वाले बिहारशरीफ निवासी दोस्त के साथ लौटा था। सोमवार शाम दोस्त हर्ष को घर से बुलाकर ले गया। देर तक न लौटने पर परिजन खोजबीन कर रहे थे।कॉल पर पहले दोस्त ने अनभिज्ञता जताई, बाद में बताया कि हर्ष की मौत हो गई और लाश कमरूद्दीनगंज के खंडहर में है। पुलिस ने शव बरामद किया। पास में नशे के खाली रैपर, सिरिंज मिले। परिजन 50 हजार नगदी व मोबाइल लूटकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। खंडहर में नशे के खाली रैपर व सिरिंज की भरमार थी। लोगों की मानें तो खंडहर नशेड़ियों और लुटेरों का अड्‌डा है।
थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।