• June 29, 2026 10:09 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फंदे पर मिली विवाहिता की लाश , तीन महीने पहले रचाई थी प्रेम-विवाह

ByReporter Pranay Raj

Jun 29, 2026

राज की रिपोर्ट – 

राजगीर थाना अंतर्गत शिव स्थान मोहल्ला में नवविवाहिता की लाश फंदे पर लटकी मिली। घटना के खुलासा के पहले पति फरार हो गया। मायके में घटना हुई। परिजन पति पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतका दिलीप चौधरी की 18 वर्षीय पुत्री पूनम कुमारी है। 3 माह पहले पूनम सिलाव के करियन्ना गांव निवासी विक्रम कुमार से प्रेम-विवाह रचाई थी। पति ई-रिक्शा चालक है।
मृतका के बहनोई अजय कुमार ने बताया कि 3 माह पहले पूनम ने विक्रम कुमार से प्रेम विवाह रचाया था। पूनम मायके में रहती थी। पति भी ससुराल में रहकर ऑटो चलाता था। शाम में दोनों का आपस में झगड़ा हुआ। इसके बाद कमरे में फंदे पर विवाहिता की लाश मिली। पति फरार था। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। अंदेशा है कि पति हत्या कर शव को लटकाकर फरार हुआ। थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि खुदकुशी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।