• June 25, 2026 11:10 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – साइबर थाना पुलिस की कार्रवाई, एक गिरफ्तार दूसरे पर केस…

ByReporter Pranay Raj

Jun 25, 2026

राज की रिपोर्ट 

साइबर थाना की पुलिस ने सोशल मीडिया पर धार्मिक वैमनस्य और समाज में तनाव उत्पन्न करने वाली सामग्री प्रसारित करने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पर नालंदा के अलावा पटना व नवादा जिला में पूर्व से आठ केस दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपित पावापुरी ओपी क्षेत्र के गाजीपुर गांव निवासी छोटेलाल कश्यप का पुत्र माधव लाल कश्यप है।
साइबर डीएसपी राघवेंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि आरोपित लगातार सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर सौहार्द बिगाड़ने वाला पोस्ट प्रसारित कर रहा था। आरोपित पर साइबर थाना में दो केस दर्ज हैं। इसके अलावा पटना के फुलवारीशरीफ, नवादा जिला, बिहार थाना में भी केस है। कुल आठ प्राथमिकी आरोपित पर दर्ज हैं।

इसी तरह दूसरे मामले में साइबर थाना पुलिस ने एक केस दर्ज किया है। जिसमें सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप है। आरोपित अमर ज्योति को बनाया गया है। जो भीम आर्मी का प्रदेश अध्यक्ष बताए जा रहे हैं। साइबर डीएसपी राघवेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में अमर ज्योति पर केस दज र्किया गया है।