• October 11, 2026 12:38 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – भीषण गर्मी के मद्देनजर सभी स्कूल 27 तक बंद, जानें आदेश…

ByReporter Pranay Raj

Jun 21, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट 

जिले में बढ़ते तापमान और दोपहर में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है। आदेश के अनुसार, जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 8 तक की कक्षाएं 22 जून से 27 जून 2026 तक पूरी तरह बंद रहेंगी। स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निर्धारित करें। अत्यधिक गर्मी से छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल दण्डाधिकारियों को आदेश के अनुपालन का निर्देश दिया गया है।