• October 11, 2026 12:33 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – डॉक्टर व शिक्षिका के घर लाखों की चोरी, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jun 21, 2026

राज की रिपोर्ट 

हरनौत बाजार के नियामतपुर मोहल्ला में बेखौफ चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी कर ली। पीड़त डॉ. जयवंत कुमार नाइट ड्यूटी पर थे और बच्चे नानी के घर गए थे। इसी का फायदा उठाकर चोर सीढ़ी के सहारे छत से घर में घुसे और तीन कमरों का ताला तोड़ दिया। गोदरेज अलमारी से सोने के हार, मंगलसूत्र, नथनी, मांगटीका, चांदी के सिक्के और पांच हजार रुपये नकद चुरा ले गए। जिसकी अनुमानित कीमत दस लाख से अधिक बताई जा रही है।

बदमाशों ने दूसरी घटना शिक्षिका कमला कुमारी के घर में किया। शिक्षिका गर्मी की छुट्‌टी में बरेली गईं हैं। घर में ताला लगा था। बदमाशों ने ताला तोड़कर कीमती सामानों की चोरी कर ली। शिक्षिका के लौटने पर घटना का खुलासा हुआ। चोरी गई संपत्ति की अनुमानित कीमत पांच लाख बताई जा रही है।

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। बदमाशों की पहचान के लिए इलाके के फुटेज की जांच की जा रही है।