राहुल रंजन की रिपोर्ट
उत्पाद विभाग ने शुक्रवार को गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए आम लदे ट्रक से बीयर की खेप बरामद की और 4 लोगों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई सरमेरा थाना क्षेत्र के पेंदी गांव के पास की गई। उत्पाद अधीक्षक लाला अजय कुमार सुमन ने बताया कि तस्कर आम के फलों के बीच बीयर छिपाकर लाई जा रही थी। गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई। डाला के अलावा केबिन के ऊपर से कुल 15 पेटी केन बीयर बरामद हुईं।
गिरफ्तार आरोपियों में ट्रक का चालक, खलासी और एक धंधेबाज शामिल हैं। तीनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उनके बयान और कॉल डिटेल के आधार पर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुटी है।
उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद गिरफ्तार धंधेबाजों का नाम सार्वजनिक किया जाएगा। फिलहाल अग्रेतर कार्रवाई जारी है।

