• May 31, 2026 9:11 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बामसेफ : जिलाध्यक्ष बने राजेश, तो सचिव मो. जाहिद हुसैन…..

ByReporter Pranay Raj

May 31, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट 

शहर के लोहगानी मोहल्ले में बैकवर्ड एंड माइनोरिटी कम्युनिटी इम्पलॉयज फेडरेशन (बामसेफ) की बैठक हुई। इसमें जिला कार्यकारिणी कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से राजेश कुमार रमण को जिलाध्यक्ष तो मो. जाहिद हुसैन को सचिव मनोनीत किया गया।
जिलाध्यक्ष राजेश कुमार रमण ने कहा कि जल्द ही इस संगठन और कार्यकारिणी कमेटी का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा शिक्षा केवल नौकरी पाने का साधनभर नहीं, बल्कि अपनी हक को पहचानने की ताकत भी देता है। जब तक समाज जागरूक नहीं होगा, तब तक शोषण होता रहेगा। समाज से शोषण को खत्म करने के लिए सभी को शिक्षित होना हागा। खासरक कमजोर व वंचित वर्ग के लोगों को यह समझना होगा।
बामसेफ के राज्य उपाध्यक्ष सह चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. राजीव रंजन की अगुआई में यह चुनाव कराया गया। उन्होंने कहा हम सब जाति के लोग नहीं हैं। हम भारत के असली मूलनिवासी हैं। यह पहचान हमारे महापुरूषों ने दी है, इसलिए हम लोगों को संविधान की पूरी जानकारी लेकर अपने अधिकारों को प्राप्त करना होगा तथा अपने बच्चों को, महिलाओं को संविधान के प्रति जागृत करना होगा। इसके पहले लोगों ने ज्योतिबा फुले और बाबा भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

बामसेफ नालंदा के मीडिया प्रभारी सह उपाध्यक्ष मूलनिवासी राकेश बिहारी शर्मा ने बताया कि हम सब जाति के लोग नहीं है हम भारत के असली मूलनिवासी हैं यह पहचान हमारे महापुरूषों ने दी है, इसलिए हम लोगों को संविधान की पूरी जानकारी लेकर अपने अधिकारों को प्राप्त करना होगा तथा अपने बच्चों को, महिलाओं को संविधान के प्रति जागृत करना होगा। उन्होंने कहा- शिक्षा केवल नौकरी पाने का साधन नहीं है, बल्कि यह अपने हक और हकूक को पहचानने की ताकत है। जब तक समाज जागरूक नहीं होगा, तब तक उसका शोषण होता रहेगा।

जिला इकाई के वरीय उपाध्यक्ष राकेश बिहारी शर्मा, उपाध्यक्ष कमलेश पासवान, संगठन सचिव धीरज कुमार, मो. शहनवाज आलम, मोअजम अहसन के साथ ही कई अन्य सदस्य निर्वाचित हुए। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष रंजीत पासवान, रामाश्रय पासवान, अमित कुमार, सुरज कुमार यादव, अमिताभ कुमार, उमेश कुशवाहा, राजवल्लभ पासवान, मनोज कुमार, जगदीश चौधरी व अन्य शामिल थे।