• July 18, 2026 12:46 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – थियेटर का फर्जी पास व टिकट बेचते चार गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

May 28, 2026

ऋषभ राज की रिपोर्ट 

राजगीर थाना अंतर्गत मलमास मेला में शोभा सम्राट थियेटर के बाहर फर्जी टिकट व पास बेचते चार युवकों को पुलिस ने बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया। संचालक की सूचना पर कार्रवाई हुई।

गिरफ्तार आरोपितों में सारे थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी ऋषभ राज, अखिलेश कुमार, बलराम कुमार और गिरियक के पुरैनी निवासी रणबीर राय शामिल है। आरोपितों के पास से फर्जी तीन टिकट व कुछ पास बरामद हुआ। राजगीर थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवकों से पूछताछ के आधार पर उसके सहयोगियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।