• July 18, 2026 7:44 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जमीन पर पटक महिलाओं पर बरसाई लाठियां…

ByReporter Pranay Raj

May 28, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट – 

लहेरी थाना क्षेत्र के मेहरपर मोहल्ला में भूमि विवाद में सगे भाइयों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की महिलाओं पर लाठियां बरसाई। दो महिलाएं पिटाई से जमीन पर गिर गईं थी। इसके बाद उन पर लाठियां बरसाई जा रही थी। मारपीट में चार लोग जख्मी हुए। घटना मंगलवार को हुई।
घटना समीप के सीसीटीवी कैमेरे में कैद हो गई। जो तेजी से वायरल हो रहा है। जख्मी लोगों में सोनिया देवी, तान्या, अजय शर्मा समेत चार शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाय गया। जख्मी परिवार ने बताया कि 23 मई को भी मारपीट की गई थी। जिसका केस कराया गया है।

पुलिस कार्रवाई नहीं होने से बदमाशों का हौसला बढ़। दूसरी बार केस उठाने के लिए मारपीट किया। दोनों पक्षों में ढाई डिसमिल जमीन का विवाद है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। सात को आरोपी बनाया गया है।