• May 2, 2026 10:39 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ब्लैक डे : काल ने 09 को लीला, जानें कहां-कहां हुई मौत…

ByReporter Pranay Raj

May 2, 2026

राज की रिपोर्ट  : 

घटना नं. 01
चंडी थाना क्षेत्र के तीना गांव के पास गुरुवार की रात बारात जा रहे एक युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक पटना जिला के छितमा गांव निवासी योगेंद्र प्रसाद के 25 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार हैं।
घटना नं. 02
नूरसराय थाना क्षेत्र के राइस मिल में गुरुवार की रात काम कर रहे एक मजदूर की संदेहास्पद हालत में मौत हो गई। मृतक हिलसा के अकबरपुर निवासी सरयुग चौधरी के 42 वर्षीय पुत्र उपेंद्र चौधरी हैं। परिवार ने बताया कि शाम में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें दवा लाकर दिया गया। दवा खाकर वह सो गए। देर रात सहकर्मियों ने उन्हें जगाने का प्रायास किया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना नं. 03
हिलसा थाना क्षेत्र के मलकानापुर गांव में शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में 5 साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक अविनाश कुमार के पुत्र आर्यन कुमार हैं।
घटना नं. 04
इसी तरह सारे थाना क्षेत्र के गिलानी गांव के पास शुक्रवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किशोर की जान चली गई। मृतक लखीसराय जिला के बड़हिया थाना क्षेत्र के लोहारा निवासी रंजीत शाह के पुत्र अमन कुमार हैं।
घटना नं. 05
सिलाव थाना क्षेत्र के कमदारगंज गांाव में शनिवार को खेत में काम कर रहे किसान की करंट से मौत हो गई। किसान के ऊपर 11 हजार वोल्ट का विद्युत प्रवाहित तार टूटकर गिर गया था। जिससे हादसा हुआ। मृतक स्व. श्रीयादव के 50 वर्षीय पुत्र उत्तम यादव हैं। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
घटना नं. 06
नालंदा थाना क्षेत्र के सव्वैत गांव में तालाब में नहा रहे 10 साल के बच्चे की डूबकर मौत हुई। मृतक कामेश्वर मांझी का पुत्र मोछू कुमार है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं करया। घटना के बाद गांव में परिवार की चीख पुकार गूंजने लगी।
घटना नं. 07
परबलपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत हो गईं। जबकि, उनकी बेटी जख्मी हो गईं। मृतका थरथरी थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी हरेंद्र कुमार की 45 वर्षीया पत्नी तारा कुमारी हैं। जख्मी 19 वर्षीया स्वाति कुमारी इलाजरत हैं। परिवार ने बताया कि महिला का मायके हासेपुर गांव है। मायके से एक रिश्तेदार व बेटी संग महिला बाइक से परिचित के घर जाने निकली थीं। उसी दौरान घटना हुई।
घटना नं. 08
सरमेरा थाना क्षेत्र के सदहा गांव के पास शनिवार को ट्रक से कुचलकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि, तीसरा सवार जख्मी हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने मौके पर गति अवरोधक निर्माण की मांग करते हुए कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया। पुलिस समझा बुझाकर जाम हटाई।
मृतकों में लखीसराय जिला के पिपरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव निवासी धर्मेन्द्र कुमार के 19 वर्षीय पुत्र ऋतिक कुमार, लखीसराय थाना क्षेत्र के बाल गुदर गांव निवासी उचित यादव का 18 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार शामिल है। जख्मी बालगुदर गांव निवासी सुधीर यादव के पुत्र रवीश कुमार को इलाज के लिए विम्स ले जाया गया। जख्मी की हालत नाजुक बताई जा रही है। थानाध्यक्ष साकेन्द्र कुमार बिंद ने बताया कि ट्रक को जब्त कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।