• June 11, 2026 6:11 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हत्यारोपित का कोर्ट में सरेंडर, रिमांड पर लेगी पुलिस…

ByReporter Pranay Raj

Apr 27, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट 

शराब व ड्रग्स धंधेबाज लंगड़ा उफ्र बेचू सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। नगर थाना क्षेत्र के थवई मोहल्ला में 23 अप्रैल को लंगड़ा और उसके भाई ने पिता-पुत्र को गोली मार दी थी। इलाज के दौरान पिता की पटना में मौत हो गई थी। सरेंडर करने वाले आरोपित को रिमांड पर लेकर पुलिस उससे पूछताछ करेगी। मृतक 41 वर्षीय पिता सोहन मियां हैं। 12 वर्षीय पुत्र अली फरहान सदर अस्पताल में इलाजरत है।

सदर डीएसपी नूरुल हक ने बताया कि आरोपित बेचू ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस दबिश से घबराकर आरोपित सरेंडर किया। रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जाएगी। फरार की तलाश जारी है।