राहुल रंजन की रिपोर्ट
दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ासराय गांव में सूदखोरों से तंग आकर युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर लिया। मृतक उपेंद्र मालाकार के 25 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार हैं। खुदकुशी के पहले युवक ने अपने मोबाइल में वीडियो बनाया है।
जिसमें कहा रहा है कि- सूदखोरों की प्रताड़ना के कारण वह मर रहा है।
ब्याज के साथ कर्ज लौटाने के बाद भी सूदखोर धमकी दे रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी और पूर्व मंत्री श्रवण कुमार जी इंसाफ करेंगे। वीडियो में तीन सूदखोरों का नाम उजागर किया गया है।
मृतक के पिता ने बताया कि उनका पुत्र फूलों से शादी-ब्याह व पार्टियों में सजावट का काम करता था। गोलापुर निवासी वीरमिण, मनोज और लाल बाग निवासी पिंटू से कुछ रुपया कर्ज सूद पर लिया था। सूद समेत कर्ज वापस करने के बाद भी तीनों गाली-गलौज जान मारने की धमकी देकर प्रताड़ित कर रहा था। जिस कारण पुत्र ने जान दे दी। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि वीडियो काे साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। पिता के बयान पर खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। जिसमें वीरमिण, मनोज और पिंटू को आरोपी बनाया गया है।

