राज की रिपोर्ट
नूरसराय थाना क्षेत्र के परासी गांव में पति ने बेरहमी का परिचय देते हुए पीट-पीटकर पत्नी को मार डाला। घटना शनिवार रात में हुई। आरोपित छेड़खानी के केस में सात माह से जेल में था। पखवाड़ा भर पहले जमानता पर रिहा हुआ था। नशा करने के लिए जेवर नहीं देने पर घटना को अंजाम दिया। मृतका मनीष कुमार उर्फ सूरजभान सिंह की 30 वर्षीया पत्नी राखी कुमारी है।
सिलाव के करियन्ना गांव निवासी मृतका के पिता उपेंद्र सिंह ने बताया कि 2020 में बेटी की शादी हुई थी। शादी के बाद से दामाद अक्सर रुपए की मांग करता था। वह नशा का आदी थी। पत्नी का जेवर बेचकर वह नशा करता था। बेटी को एक बच्ची व एक पुत्र है। नशा करने के लिए जेवर नहीं देने पर बेटी पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित सीढ़ी से गिरकर मौत की अफवाह फैला दी। मृतका के शरीर पर बने पिटाई के जख्म बेहरमी की गवाही दे रहा है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

