• September 30, 2026 5:14 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हेल्पिंग हैंड: स्लम क्षेत्र के बच्चों संग मनाई होली…

ByReporter Pranay Raj

Mar 1, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट 

नालंदा हेल्पिंग हैंड की टीम ने रविवार को स्लम क्षेत्र के बच्चों संग होली खेलकर उन्हें गिफ्ट दिया। बच्चे होली के लिए रंग-गुलाल, पिचकारी पाकर खुश हो गए। बच्चों को मिठाइयां िखलाकर टीम के सदस्यों ने उन्हें होली की बधाइयां दी।
सदस्यों ने बताया कि टीम प्रत्येक त्योहार गरीब बच्चों संग मनाती है। टीम गरीब परिवार के बच्चों के लिए अनेकों कार्यक्रम चला रही है। उन्हें स्कूल भेजने के साथ पठन-पाठन सामग्री भी दी जाती है।