राज
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन के मौके पर रविवार को रेडक्रॉस सोसाइटी में जदयू के 10 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन सांसद कौशलेंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद नगर जिलाध्यक्ष गुलरेज अंसारी जिला प्रवक्ता डा धनंजय कुमार देव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धीरज पटेल एवं नगर अध्यक्ष राहुल रंजन कुशवाहा ने की। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संवरते बिहार के शिल्पकार हैं। उनके नेतृत्व में सूबे का तेजी से विकास हो रहा है। कल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंदों तक पहुंच रही है।
रक्तदान करने वाले दस युवा साथियों को जिला प्रवक्ता जदयू डा धनंजय कुमार देव युवा जिलाध्यक्ष धीरज पटेल जयप्रकाश यादव हरेंन्दर रविदास रजनीश रंजन नीतीश कुमार इमाम हसन राजा कुमार सन्नी पटेल वालें युवाओं को अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस सेवा कार्य के दौरान सनी पटेल, संजीत यादव,सनी महतो, संजीव महतो, पवन शर्मा, अर्णव आर्य, रोहित कुमार, संजीत पासवान, मौर्या सिंह कुशवाहा विभुति कुमार और अंकित महतो समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

