राज
बिहारशरीफ पुलिस लाइन में तैनात एसआई की पटना के सुल्तानगंज थाना के शौचालय में गिरकर मौत हो गई। मौत की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक गिरियक थाना क्षेत्र के मंगर बिगहा गांव निवासी निवासी विरेंद्र कुमार 89 बैच के आरक्षी थे। प्रमोशन पाकर वह दारोगा बने थे। दो साल बाद वह रिटायर्ड होने वाले थे।
पटना में पोस्टमार्टम के बाद दिवंगत का पार्थिव शरीर पुलिस लाइन लाया गया। जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
लाइन डीएसपी ने बताया कि विरेंद्र कुमार का तबादला पटना से नालंदा हुआ था। पुलिस लाइन में ज्वाइन करने के बाद वह मालखाना का चार्ज देने सुल्तानगंज थाना गए थे। जहां शौचालय में गिरकर उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

