• March 1, 2026 10:44 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – भोजपुरी गायक रोशन रोही के कार्यक्रम में जमकर हुआ हंगामा , गायक समेत 12 गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Mar 1, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट 

बिहार थाना क्षेत्र के उपरौरा के वाटर पार्क में होली का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भोजपुरी गायक रोशन रोही आए थे । कुछ उपद्रवियों को बिना टिकट एंट्री नहीं मिली। जिससे आक्रोिशत हो बदमाशों ने कार्यक्रम के बाद गायक व मुख्य अतििथ के काफीले पर रोड़ेबाजी करते हुए हमला कर दिया। बाउंसर एहतियातन फायरिंग करने लगा। इसके बाद बदमाश भी गोलीबारी करने लगा। उसी दौरान एक राहगीर को गोली लग गई। जिससे वह जख्मी हो गए। बदमाशों ने तीन वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
घटना का कवरेज करने पहुचे पत्रकार ऋषकेश कुमार को बदमाशों ने पकड़कर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट कर पत्रकार से दो मोबाइल लूट लिया गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस दलबल के साथ पहुंच गई।
सभी जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। गोली से जख्मी युवक काशोचक गांव निवासी  शिवकुमार  यादव का पुत्र सूबे लाल कुमार है। मौके से ढेरो खोखा बरामद हुआ। पुलिस ने रोशन राही समेत एक दर्जन को गिरफ्तार कर लिया। बाउंसरों का चार हथियार जब्त किया गया। है। इलाके को छावनी में तब्दील कर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। कार्यक्रम के लिए प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गई थी।

डीएसपी नूरुल हक ने बताया कि मौके से गायक समेत एक दर्जन को गिरफ्तार किया गया। कार्यक्रम की प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गई थी। कार्यक्रम में आए सभी लोगों व वाहनों की जांच की जा रही है। घटना में शामिल सभी दोिषयों की पहचान कर कार्रवाई होगी। मुख्य अतिथि व गायक के बाउंसरों ने फायरिंग किया था। बाउंसरों का चार हिथयार जब्त
किया गया है। अग्रेतर कार्रवाई जारी है।