• September 30, 2026 3:06 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालंदा – विवाहिता की हत्या के बाद शव सड़क पर रख हंगामा…

ByReporter Pranay Raj

Feb 23, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट 

एकंगरसराय थाना क्षेत्र के धोबिया टोला में रविवार की रात पति ने पत्नी की हत्या कर दी। कांड के बाद आरोपित परिवार संग फरार हो गया। सोमवार को मायके के परिजनों ने कार्रवाई व मुआवजा की मांग करते हुए शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस समझाकर जाम हटाई। तब घंटों बाद मार्ग पर यातायात सुचारू हुआ। मृतका बादराबाद गांव निवासी राहुल कुमार की 25 वर्षीया पत्नी सोनम कुमारी है। घटना धोबिया टोला स्थित  नए तीन मंजिला मकान में हुई। जहां विवाहिता परिवार के साथ रह रही थी। समीप में विवाहिता के मायके के परिजन भी रहते हैं।
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि सूचना खुदकुशी की मिली थी। मृतका के पिता ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।