राहुल रंजन की रिपोर्ट
चंडी थाना पुलिस ने अस्थावां थाना इलाके में छापेमारी हर्ष फायरिंग के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपित अस्थावां के महमदपुर निवासी निवासी कैलाश रविदास का पुत्र अवधेश कुमार है।
दो दिन पहले दयालपुर गांव में पप्पू रविदास की बेटी की बारात आई थी। जहां बारात में शामिल बदमाश कट्टा से फायरिंग कर रहा था। उसी दौरान 10 साल की शिवानी को गोली लग गई थी। आरोपित जख्मी का रिश्तेदार था। इस कारण परिजन ने केस का आवेदन नहीं दिया।
थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि पुलिस पदािधकारी के बयान पर केस दर्ज कर आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपित के कमरे से घटना में इस्तेमाल कट्टा बरामद हुआ।

