• August 15, 2026 6:11 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ड्रोन उड़ाकर की गई शराब बरामद…

ByReporter Pranay Raj

Feb 19, 2026

राज : 

उत्पाद विभाग की टीम अभियान  चलाकर छापेमारी में जुटी है। दो दिनों के दौरान जिले के विभिन्न  थाना इलाके में ड्रोन उड़ाकर उत्पाद की टीम ने 400 लीटर चुलाई शराब बरामद करते हुए 9490 लीटर छाेवा व महुआ का घोल नष्ट किया। मौके से एक धंधेबाज को टीम ने गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी नूरसराय थाना क्षेत्र के मलबिगहा व नालंदा थाना इलाके में की गई।
उत्पाद अधीक्षक लाला अजय कुमार सुमन ने बताया कि होली को लेकर अभियान चलाकर छापेमारी तेज कर दी गई है। ड्रोन उड़ाकर खेत-खंधा से चुलाई शराब बरामद कर हजारों लीटर घोल को नष्ट किया गया।