• April 18, 2026 9:43 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सरसो के बीच हो रही थी अफीम की खेती, पुलिस की नष्ट….

ByReporter Pranay Raj

Feb 17, 2026

राज – 

राजगीर थाना पुलिस ने नाहुव गांव में अफीम की खेती का खुलासा किया। जिसके बाद दंडािधकारी की तैनाती कर अफीम के लहलहाते पौधों को नष्ट किया गया। खेती करने वालों की पहचान के प्रयास में पुलिस जुट गई है। एक बीद्या से अिधक रकबे में अफीम की खेती की जा रही थी।

डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नाहुव गांव में अफीम की खेती की जा रही है। जिसके बाद वरीय अिधकारी ने टीम का गठन किया। टीम नाहुव गांव पहुंची। जहां सरसो के बीच एक बीघा से अिधक रकबे में अफीम का पौधा लगा था।

राजगीर सीओ को दंडािधकारी प्रतिनियुक्त किया गया था। उनकी मौजूदगी में पौधों का नमूना सुरक्षित कर, उसे नष्ट कर दिया गया। अफीम की खेती करने वालों की पहचान के प्रयास में पुलिस जुट गई है।

कार्रवाई टीम में राजगीर थानाध्यक्षण इंस्पेक्टर रमण कुमार, दारोगा पप्पू कुमार, प्रिशक्षु दारेागा भानू कुमार समेत अन्य कर्मी शामिल थे।