राहुल रंजन
लहेरी थाना क्षेत्र के रांची रोड भैंसासुर मोहल्ला स्थित निजी क्लिनिक में होली के नजराना के रूप में 10 हजार रुपया नहीं मिलने पर किन्नरों के झुंड ने हंगामा किया। तोड़फोड़ करते हुए किन्नरों ने कर्मियों की पिटाई कर दी। डॉक्टर से भी बदसलूकी की। जिससे स्थानीय लोग आक्रोिशत हो किन्नरों को खदेड़ दिए।
कर्मियों ने बताया कि करीब 20-25 की संख्या में किन्नर क्लिनिक में घुसकर होली का पर्वी मांगने लगें। मौजूद कर्मी उन्हें 500 रुपया दे रहे थे। जबकि, वह 10 हजार रुपए की मांग कर रहे थे। 10 हजार नहीं देने पर किन्नरों का झुंड तोड़फोड़ करते हुए मारपीट करने लगा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
वहीं, किन्नर कमरे में बंदकर पिटाई का आरोप लगा रहे हैं। दोनों पक्ष से आठ लोग सदर अस्पताल इलाज के लिए पहुंचे।
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि किन्नरों का झुंड आए दिन उनके पास रुपया मांगने आते हैं। 5-10 रुपया देने पर नहीं लेते हैं। मनमाना मांगते हैं। मनमाना रुपया नहीं देने पर अभद्र हरकत करते है।
लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि दोनों पक्षों ने केस का आवेदन दिया है। जांचोपरांत कार्रवाई होगी।

