राज – 9334160742
राजगीर थाना अंतर्गत निचली बाजार िस्थत दो घरों में छापेमारी कर उत्पाद विभाग की टीम ने अंग्रेजी शराब खेप बरामद किया। मौके से एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया। शराब कबाड़ के ढेर में छिपाई गई थी। दोनों घरों के पांच कमरे से कुल 250.500 लीटर वििभन्न ब्रांडों की शराब जब्त हुई। धंधेबाज होली में बिक्री के लिए खेप का भंडारण किए था।
उत्पाद अधीक्षक लाला अजय कुमार सुमन ने बताया कि दो मकानों के 5 कमरों से शराब खेप बरामद की गई। जिसमें एक गोदाम था। गोदाम में कबाड़ के ढेर में खेप छिपाई गई थी। गिरफ्तार युवक के पिता का गोदाम है। होली को लेकर विभाग अिभयान चलाकर कार्रवाई कर रही है। होली में ऊंचे दाम पर बिक्री के लिए वह खेप रखा गया था। अग्रेतर कार्रवाई जारी है। दोनों घरों के पांच कमरो को सील कर दिया गया है। उसके अिधग्रहण का प्रस्ताव भेजा जा रहा है।

