• February 25, 2026 6:34 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – 8वीं कक्षा की छात्रा की मौत के बाद स्कूल में हंगामा, जांच तेज…

ByReporter Pranay Raj

Feb 3, 2026

राहुल रंजन 

पावापुरी थाना क्षेत्र के तीर्थंकर महावीर विद्या मंदिर में मंगलवार को 8वीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मौत की खबर मिलने पर परिजनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा करते हुए मौत के जांच की मांग की। मृतका कृति कुमारी है। बराकर गांव में मौसा यदुनंदन प्रसाद के घर रहकर वह पढ़ाई करती थी। मृतका का पैतृक गांव सरबहदा ओपी का सरबहदा गांव है। उसके माता-पिता मुम्बई के भिवंडी में रहते हैं।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि छात्रा स्कूल बस से स्कूल आ रही थी। उसी दौरान तबीयत बिगड़ गई। स्कूल पहुंचने पर उल्टियां करते हुए अचेत हो गई। जिसके बाद उसे विम्स ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलने पर परिजन व ग्रामीण स्कूल पहुंचकर हंगामा करने लगें। लोग मौत की जांच की मांग कर रहे हैं।

सूचना पाकर राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह, राजगीर थानाध्यक्ष रमण कुमार, पावापुरी थानाध्यक्ष गौरव कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंच गए। परिजनों को जांच का आश्वासन दे शांत कराया गया।राजगीर डीएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। मृतका का मोबाइल जब्त कर उसकी जांच की जा रही है।