• April 18, 2026 9:47 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बाइक सवार युवक की मौत से परिवार में कोहराम…

ByReporter Pranay Raj

Feb 2, 2026

राज –

चंडी थाना क्षेत्र के सालेहपुर मोड़ के पास टर्निंग लेने के दौरान पीछे से पिकअप, बाइक में जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गया। घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक नगरनौसा थाना अंतर्गत बलधा सरैया गांव निवासी स्कंदा प्रसाद उर्फ बुट्‌टु महतो के 32 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार हैं। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई।

ग्रामीणों ने बताया कि बाइक सवार सरमेरा-बिहटा मार्ग से सालेहपुर मोड़ के समीप टूरिस्ट-वे में टर्निंग ले रहे थे। उसी दौरान पीछे से पिकअप, बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार की सड़क पर गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि युवक हेलमेट बिक्री का काम करते थे। घर से निकलकर वह अपने काम पर जा रहे थे। उसी दौरान दुर्घटना हुई।

चंडी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि अज्ञात पिकअप से हादसा हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। लििखत िशकायत मिलने पर केस दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई होगी।