• February 25, 2026 6:34 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – टक्कर के बाद चार पहिया वाहन में फंसकर बुजुर्ग 500 मीटर तक घसीटा , मौत…

ByReporter Pranay Raj

Feb 2, 2026

राहुल रंजन 

तेलमर थाना क्षेत्र के तेलमर गांव निवासी 64 वर्षीय रघुवीर मांझी रविवार की सुबह बकरी चराने के लिए निकले थे। सड़क पार करने के क्रम में एक चार पहिया वाहन उन्हें टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद वह वाहन में फंस गए। चालक, ब्रेक लगाने क बाद भागने लगा। जिससे करीब 500 मीटर तक बुजुर्ग घसीटते चले गए। जिससे उनकी जान चली गई।

थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि लिखित आवेदन मिलने पर एफआईआर की जाएगी। गाड़ी व चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।