राहुल रंजन –
दीपनगर थाना क्षेत्र के मेहनौर गांव में जेल से रिहा होकर लौटे बदमाश ने शनिवार की रात गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी। पूर्व में पत्नी की िशकायत पर पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द की थी। एक सप्ताह पहले वह जमानत पर रिहा हुआ था। जिसके बाद कांड को अंजाम दिया। मृतका मिथलेश यादव की 31 वर्षीया पत्नी आरती देवी हंै। सिलाव के गोरमा गांव निवासी मृतका की मां ने दामाद समेत तीन को आरोपित कर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मृतका के भाई चंदेश्वर प्रसाद ने बताया कि शराब के नशे में हमेशा उनकी बहन के साथ मारपीट करता था। शनिवार की रात भी नशे की हालत में कमरे का दरवाजा बंद कर मारपीट किया। फिर दुपट्टा से गला घोंटकर बहन की हत्या कर दी। पूर्व में बहन पति प्रताड़ना की िशकायत की थी। जिसमें पुलिस बहनोई को गिरफ्तार कर जेल भेज दी थी। एक सप्ताह पहले वह जमानत पर रिहा हुआ। उसी खुन्नस में हत्याकांड को अंजाम दिया। हत्या के बाद आरोपित गांव से फरार हो गया। मृतका दो बच्चों की मां हैं।
थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजमिण ने बताया कि मां ने दामाद समेत तीन को आरोपित कर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।

