• April 18, 2026 2:34 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सोहसराय पुलिस की कार्रवाई: कार की तलाशी लेने पर डिक्की से मिली…

ByReporter Pranay Raj

Jan 30, 2026

राहुल रंजन – 

सोहसराय थाना पुलिस ने शुक्रवार की सुबह अड्‌डापर मोहल्ला में कार्रवाई कर अल्टो कार की डिक्की से 27 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए, एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया धंधेबाज अड्‌डापर निवासी विजेंद्र साहू का पुत्र अजीत कुमार है। शराब कार्टन में रखा था।
पूछताछ में धंधेबाज ने खुलासा किया कि पावापुरी से वह शराब लेकर आ रहा था। मोहल्ले वासियों की मानें तो धंधेबाज सालों से इलाके में शराब बिक्री क रहा था।
सोहसराय थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मुकेश कुमार मुकेश ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि मोहल्ले में शराब लाई गई है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। ब्लू कलर की ऑल्टो कार की तलाशी लेने पर उसकी डिक्की से शराब बरामद हुई। सवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई जारी है। छापेमारी में उनके अलावा जमादार नंद किशोर सिंह, आरक्षी आशिफ समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।