राहुल रंजन –
हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में मंगलवार को बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद महिला की मौत हो गई। डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने आंसू बहाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस समझाकर हंगामा शांत कराई। मृतका हिलसा थाना क्षेत्र के मल बिगहा गांव निवासी इंदल विन्द की 28 वर्षीया पत्नी पिंकी देवी हैं।
परिवार ने बताया कि बुधवार की आशा कर्मी धर्मशीला देवी, पिंकी देवी को बंध्याकरण ऑपरेशन के लिए अस्पताल लाई थी। ऑपरेशन के बाद उसे होश नहीं आया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऑपरेशन में लापरवाही के कारण महिला की मौत हुई है। मौके पर परिवार की दहाड़ गूंज रही थी। मृतका चार बच्चों की मां थी। पति प्रदेश में मजदूरी करते हैं। अस्पताल उपाधीक्षक एस.के.सुधाकर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

