• April 18, 2026 2:37 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दो साल बाद लूट के मोबाइल का हुआ स्विच ऑन, उसके बाद जानें पुलिस की कार्रवाई …

ByReporter Pranay Raj

Jan 28, 2026

राहुल रंजन  – 

पावापुरी ओपी पुलिस ने एक सड़क लुटेरा को दो सालों के बाद गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपित गिरियक के वार्ड संख्या 8 निवासी नरेश पंडित का पुत्र अनीश कुमार है। बदमाश के पास से लूट का मोबाइल, घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई। बदमाश ने लूट के मोबाइल को दो साल बाद चालू किया था। मोबाइल चालू होते ही पुलिस को उसका लोकेशन मिल गया। जिसके बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

पावापुरी ओपी प्रभारी गौरव कुमार सिंह ने बताया कि साल 2024 में बदमाशों ने बाइक सवार युवक से हथियार के बल मोबाइल-नगदी लूट लिया था। पीड़ित लहेरी थाना क्षेत्र निवासी अविनाश कुमार ने चार अज्ञात को आरोपित किया था।
तकनीक के इस्तेमाल से लूट के मोबाइल व घटना में इस्तेमाल बाइक संग एक बदमाश को पकड़ा गया। गिरियक निवासी रूपा यादव का पुत्र विजय यादव उर्फ बिजो उर्फ बैजू और ओमप्रकाश का पुत्र अखिलेश कुमार भी घटना में शामिल था। गिरियक पुलिस दूसरे कांड में दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर चुकी है। फरार एक अन्य आरोपित की पहचान कर पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

छापेमारी टीम में जमादार अंजन कुमार राय, प्रशिक्षु दारोगा राहुल कुमार व अन्य सुरक्षा कर्मी शामिल थे।