राज
सरमेरा थाना क्षेत्र के बड़ी मिसियां गांव के पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की देर शाम दुर्घटना में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। जबकि, दो युवक जख्मी हो गए। मृतकों की पहचान पटना जिला के घोसवरी थाना क्षेत्र के झुनकी गांव निवासी अशोक राम के 23 वर्षीय पुत्र मन्नु कुमार और नवीन चौहान के 20 वर्षीय पुष्पंजय कुमार के रूप में की गई।
जख्मी सरमेरा के बड़ी मलावां गांव निवासी श्रवण और धीरज कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से धीरज को रेफर कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि चारों युवक एक बाइक पर सवार थे। उसी दौरान पिकअप से हादसा हुआ।
वहीं, परिजनों ने बताया कि पुष्पंजय और मन्नू बाइक पर सवार थे। जबकि, धीरज और श्रवण सड़क किनारे खड़े हो। बाइक सवारों से बात कर रहे थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन चारों को कुचलते फरार हो गया।
थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। एक बाइक पर सवार हो चारो युवक घोसवरी की ओर जा रहे थे। उसी दौरान पिकअप की टक्कर से हादसा हुआ। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी गई।

