राहुल रंजन की रिपोर्ट
थरथरी थाना क्षेत्र के मेहतरवां गांव में सोमवार की शाम पति व अन्य ससुराली परिवार ने विवाहिता को पेट्रोल से जिंदा जलाकर मार डाला। घटना को अंजाम दे पति व अन्य परिवार फरार हो गया। मृतका मणिकांत कुमार की 20 वर्षीया पत्नी स्तुति कुमारी है। 9 माह पहले उसकी शादी हुई थी। मृतका दो माह की गर्भवती बताई जा रही है। मायके के परिजन घटना का कारण सोने की चेन नहीं देना बता रहे हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। एफएसल टीम साक्ष्यों का नमूना एकत्र कर उसे जांच को ले गई। कमरे में शव अधजली हालत में थी।
दीपनगर थाना क्षेत्र के तुंगी गांव निवासी मृतका के पिता सतीश कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम 5:30 में दामाद के दादा द्वारिका प्रसाद ने कॉल कर बताया कि बेटी को करंट लग गया है। कुछ देर के बाद दामाद ने कॉल कर मौत की खबर दी। जिसके बाद वे लोग गांव पहुंचे। जहां से परिवार फरार था। कमरे में बेटी की अधजली लाश पड़ी थी। मृतका का जीभ मुंह से बाहर निकला था। कमरे में पेट्रोल महक रहा था। शव अधजली हालत में थी। कमरे का दूसरा सामान नहीं जला था। बेटी को जिंदा जलाकर मारा गया है। 2.26 लाख के सोने का चेन की मांग पति कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर बेटी को मार डाला।
हिलसा डीएसपी-1 शैलजा ने बताया कि घटना की जांच के लिए वह मौके पर पहुंची थीं। मायके के परिजन दहेज के लिए जलाकर मारने का आरोप लगा रहे हैं।

