राज
लहेरी थाना क्षेत्र के भैंसासुर रांची रोड मोहल्ला में रविवार को संदिग्ध हालत में युवक की मौत हो गई। मृतक स्व. हरिश्चंद्र प्रसाद का 35 वर्षीय पुत्र मिथलेश कुमार हैं।
भाई संतोष कुमार ने बताया कि मिथलेश की पत्नी तीन माह से मायके में थी। रविवार को वह एक युवक के साथ अचानक लौट आई। जिसके बाद भाई की तबीयत बिगड़ गई। वह भाई को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी की तबीयत भी बिगड़ गई है। वह इलाजरत है।
थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। किसी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है।

