• February 25, 2026 6:33 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालंदा – चोरी पर नकेल नहीं: डेकोरेशन गोदाम का टूटा ताला…

ByReporter Pranay Raj

Jan 15, 2026

राहुल  रंजन 

जिले में सक्रिय बदमाश लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे पुलिस को चुनौती दे रहा है। बुधवार की रात बेन थाना अंतर्गत बाजार बदमाशों ने ताला तोड़कर अमरजीत साउंड एंड टेंट दुकान के गोदाम का ताला तोड़कर कीमती सामानों की चोरी कर ली। चोरी गई संपत्ति की अनुमानित कीमत चार लाख से अधिक बताई जा रही है।

संचालक शंकर प्रसाद ने बताया कि गुरुवार को दुकान पहुंचे तो उनकी नजर गोदाम के ताले पर गई। जो टूटा था। अंदर सामान बिखरा था। बदमाशों ने एम्पलीफायर, लाइट, साउंड सिस्टम, बॉक्स समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली थी। जिसकी अनुमानित कीमत चार लाख से अधिक है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। डॉग स्क्वायड टीम को मौके पर बुलाया गया।