• February 25, 2026 6:24 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रवि कुमार बनें छबिलापुर थानाध्यक्ष, विदाई की बेला में हुए भाबुक …

ByReporter Pranay Raj

Jan 13, 2026

राज  की रिपोर्ट : 

पुलिस विभाग में नियमित प्रशासनिक फेरबदल के तहत दारोगा रवि कुमार को छबीलापुर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। सोमवार को बिहार थाना परिसर में समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई।

नगर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने विदाई बेला में कहा कि वर्दी की असली पहचान पद या कुर्सी से नहीं, बल्कि किए पदाधिकारी के कार्यों से होती है। प्रयास ऐसा होना चाहिए कि जनता के बीच आपकी पहचान एक ईमानदार, निष्पक्ष और सशक्त पुलिस पदाधिकारी के रूप में बने। पुलिस सेवा में रहते हुए वर्दी पर कभी दाग न लगे, इसके लिए हर स्तर पर सजग और संवेदनशील रहना आवश्यक है। थानाध्यक्ष ने रवि कुमार को शॉल और बुके भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर थाना के दीपक कुमार, खुर्शीद अंसारी, पवन कुमार, रोशन कुमार, आशुतोष चौबे, सौरभ कुमार, कुंदन शर्मा, रमेश कुमार, जावेद कुमार, ट्विंकल रानी, आभा कुमारी समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।