राज
शहरवासियों को सर्द मौसम में खरीदारी और मनोरंजन का नया ठिकाना मिलने जा रहा है। श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में 14 जनवरी से कश्मीरी ऊलेन बाजार का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर रविवार को स्थल पर विधि पूर्वक पूजन किया गया। बाजार की खास बात यह है कि इसका मुख्य गेट हवाई जहाज के गेट जैसा होगा। गेट में प्रवेश करते ही हवाई जहाज के बजाय नागरिक ऊलेन बाजार में पहुंच जायेंगे।
आयोजक आशीष कुमार ने बताया कि कश्मीरी ऊलेन बाजार 14 जनवरी से शुरू होगा। जो 2 फरवरी तक चलेगा। बाजार में कश्मीर, उत्तराखंड, सिक्किम सहित विभिन्न राज्यों से आए व्यापारी अपने-अपने स्टॉल लगाएंगे। बाजार में कश्मीरी शॉल, स्वेटर, जैकेट, टोपी, मफलर समेत अन्य उच्च गुणवत्ता वाले ऊनी वस्त्र उपलब्ध रहेंगे।
बिहारशरीफ में पहली बार कश्मीरी उऊलेन बाजार में आकर्षक हवाई जहाज गेट बनाया जा रहा है। जो लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। बच्चों के मनोरंजन के लिए छोटे-छोटे झूले और अन्य खेल सामग्री भी रहेगी। प्रत्येक दिन संध्या समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। जिससे बाजार परिसर में मेले जैसा माहौल बना रहेगा। ऊलेन बाजार शहरवासियों को नया अनुभव देगा।

