राज की रिपोर्ट
थरथरी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बाजार स्थित एक खेत से पुलिस ने एक 20 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव बरामद किया है। युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या की गई और साक्ष्य छुपाने के इरादे से शव को प्लास्टिक के बोरे में बंद कर खेत में फेंक दिया गया।
लापता था घर का चिराग, खेत में मिली लाश
मृतक की पहचान कोयल बिगहा गांव निवासी विनीत कुमार के 20 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार के रूप में की गई है। अंशु रविवार की दोपहर घर से निकला था। शाम 4 बजे जब उसका मोबाइल स्विच ऑफ आया, तो परिवार की चिंता बढ़ गई। पूरी रात तलाश करने के बाद जब सुबह परिजन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहे थे, तभी गांव के एक व्यक्ति ने खेत में खून से सना बोरा देखा। बोरे में अंशु की लाश थी।
हत्या के पीछे ‘पैसा’ या ‘प्यार’?
चाचा मुरारी कुमार ने बताया कि अंशु की किसी से ऐसी दुश्मनी नहीं थी कि उसकी जान ले ले। उन्होंने आशंका जताई कि दोस्तों के बीच पैसे के लेनदेन या फिर प्रेम-प्रसंग के विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया होगा।
रविवार को अंशु के मोबाइल पर कॉल आया उसके बाद वह घर से निकला गया। फिर नहीं लौटा। शाम चार बजे के बाद से उसका मोबाइलबंद आने लगा। जिससे परिवार के लोग अनहानी की आंशका से परेशान हो गए।
रात भर खोजबीन करने के बाद सोमवार की सुबह जब परिजन थाने में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहे थे, तभी गांव के एक व्यक्ति ने मिल के पीछे खेत में संदिग्ध बोरा पड़ा होने की सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में जब बोरा खोला गया तो उससे अंशु का खून से लथपथ लाश मिली। शव देख परिवार में कोहराम मच गया।
हिलसा डीएसपी शैलजा ने घटनास्थल का मुआयना किया और जिले से डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया। डीएसपी ने बताया कि पुलिस सभी तकनीकी और वैज्ञानिक पहलुओं पर गौर कर रही है। संदिग्धों के कॉल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर लिया जाएगा।

