• September 30, 2026 11:11 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बोरिंग के दो मंजिला कमरा से अंग्रेजी शराब बरामद…

ByReporter Pranay Raj

Jan 5, 2026

प्रणय राज – 9334160742 

भागन बिगहा ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो मंजिला बोरिंग के कमरे में छापेमारी कर 143 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया। ओपी से कुछ मीटर की दूरी पर कार्रवाई हुई। ग्रामीणों की मानें तो धंधेबाज प्रदीप यादव वर्षों से शराब की बिक्री कर रहा था।

ओपी प्रभारी रवि रंजन कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि दो मंजिला बोरिंग के कमरे में अंग्रेजी शराब का भंडारण किया गया है। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद टीम गठित कर रेड की गई।

मौके से विभिन्न ब्रांडों की कुल 90 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। छापेमारी स्व. कैलाश यादव के पुत्र प्रदीप यादव के बोरिंग पर हुई। फरार प्रदीप की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।