राज – 9334160742
बिहारशरीफ शहर के कागजी मोहल्ला में सोमवार को एसजी फार्मा दवा दुकान की शुरुआत की गई। दुकान का उद्घाटन शहर के जाने-माने शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद खालिद आलम भुट्टो सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
उद्घाटन समारोह में आफताब आलम, डॉ. नायब अली, डॉ. जाहिद, निशांत कुमार, बबलू कुमार, साजिद और देव कुमार भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों में नई दवा दुकान खुलने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
दुकान के संचालक मोहम्मद आफताब आलम ने बताया कि एसजी फार्मा सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे खुली रहेगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को दवा के लिए परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि दवा की खरीदारी पर 5 प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति घर बैठे 9386760887 पर फोन कर 10 किलोमीटर के दायरे में दवा मंगा सकता है, जिसे समय पर उपलब्ध कराया जाएगा।
इस मौके पर डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि कागजी मोहल्ला जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में 24 घंटे खुलने वाली दवा दुकान का शुभारंभ आम लोगों के लिए बेहद लाभकारी है। इससे मरीजों को समय पर दवाएं मिल सकेंगी और इलाज में किसी प्रकार की देरी नहीं होगी।
वार्ड पार्षद खालिद आलम भुट्टो ने कहा कि एसजी फार्मा जैसी दवा दुकानों से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। 24 घंटे सेवा, उचित मूल्य और होम डिलीवरी की सुविधा सराहनीय पहल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह दवा दुकान लोगों के भरोसे पर खरी उतरेगी और क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करेगी।

