• February 25, 2026 6:34 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अपहृत पंजाब निवासी युवक बरामद, जानें कार्रवाई…

ByReporter Pranay Raj

Dec 31, 2025

राज – 9334160742 

नालंदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर राजगीर थाना इलाके से अपहृत हुए पंजाब निवासी युवक को सकुशल बरामद करते हुए दो बदमाशों को गिरफतार कर लिया। बदमाशों की एक बोलेरो व दो मोबाइल जब्त हुआ। बरामद युवक पंजाब के जालंधर निवासी सोंडी सिंह हैं।
गिरफ्तार आरोपित नवादा जिला के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के असमां गांव निवासी वासुदेव यादव का पुत्र सोनू कुमार और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रूपसपुर गांव निवासी रमेश प्रसाद का पुत्र लालू कुमार है। पुलिस जांच में मामला लाखों के लेनदेन का निकला। आरोपितों पर गिरियक थाना में केस दर्ज किया गया।
डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रात में राजगीर थानाध्यक्ष को कॉल आया। महिला ने कहा कि वह पंजाब से जसवीर कौर बोल रही हैं। उनके पति को झांसा देकर राजगीर बुलाया गया था। जहां से बदमाशों ने पति को अगवा कर लिया इसके बाद कार्रवाई कर अपहृत को बरामद करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। रुपया लेनदेन विवाद में घटना हुई। अग्रेतर कार्रवाई जारी है। छापेमारी टीम में राजगीर थानाध्यक्ष रमण कुमार, गिरियक थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार, दारोगा राकेश कुमार, रौशन कुमार समेत अन्य सुरक्षा कर्मी शामिल थे।