राज – 9334160742
हरनौत थाना पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर डेढ़ लाख रुपए की निकासी के केस में मंगलवार की रात नवादा जिला में छापेमारी की। नवादा टाउन एरिया में स्थानीय पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की गई।
छापेमारी की भनक पाकर बदमाश फरार होने में सफल रहा। उसके आलीशान मकान की तलाशी लेने पर 79 डेबिट कार्ड, एक मोबाइल व एक होंडा कार बरामद हुई। फरार आरोपित विक्रम उर्फ बिट्टू है। आरोपित का मकान आलीशान है। जो फ्रॉड के रुपए से बनाया गया है। पुलिस आरोपित की संपत्ति दर्ज करने की तैयारी में जुट गई है।
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि वर्ष 2024 में 18 जून को एटीएम कार्ड बदलकर करीब डेढ़ लाख रुपए की निकासी कर ली गई थी। घटना वेना थाना क्षेत्र के दोसुत गांव निवासी भोला शर्मा के साथ, केनरा बैंक की हरनौत बाजार शाखा के एटीएम में हुई थी। फरार आरोपित की तलाश में पुलिस जुटी है।

