• June 13, 2026 11:48 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शृंगार दुकान में भीषण अगलगी, लाखों की संपत्ति खाक…

ByReporter Pranay Raj

Dec 31, 2025

राज – 9334160742 

वेना थाना क्षेत्र के गगनपुरा गांव स्थित शृंगार की दुकान में मंगलवार की रात आग लग गई। जिससे दुकान का सारा सामान खाक हो गया। घटना विनय राम की दुकान में हुई।

पीड़ित ने बताया कि देर रात दुकान से धुआं निकलने पर उनकी नींद खुली। मोटर चालू कर उन्होंने आग पर काबू पाया। घटना में उनकी सारी पूंजी खाक हो गई। शृंगार के सामान के साथ दुकान में किराना का भी सामान था। घटना कैसे हुई। इसका खुलासा नहीं हो सका है। पीड़ित परिवार कलेजा पीट रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।