• June 13, 2026 11:50 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालंदा – वाहन से कुचलकर दो युवकों की मौत के बाद आक्रोशितों ने …

ByReporter Pranay Raj

Dec 31, 2025

राज – 9334160742 

दीपनगर थाना अंतर्गत देवधा गांव के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने मिक्चर ट्रक पकड़ लिया। जबकि, चालक फरार हो गया। पुलिस ने भी सरिया लोड टेलर जब्त किया।
ग्रामीण व परिजन मिक्चर ट्रक से हादसा होने की बात कह रहे थे। जबकि, पुलिस टेलर से। इस बात को लेकर सदर अस्पताल में परिजन व ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। नौबत धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। आक्रोश बढ़ता देख पुलिस मौके से हट गई। तब हंगामा शांत हुआ। मृतकों में दीपनगर के पावा गांव निवासी बृजनंदन सिंह के 41 वर्षीय पुत्र मिथिलेश कुमार और सुधीर प्रसाद के 39 वर्षीय पुत्र कमल नयन हैं। दोनों मृतक आपस में गोतिया हैं।

परिवार ने बताया कि दोनों एक कंपनी में काम करते थे। सुबह बाइक से दोनों बिहारशरीफ जा रहे थे। उसी दौरान मिक्चर ट्रक बाइक सवारों को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर जान चली गई।

दीपनगर के प्रभारी थानाध्यक्ष विमलेश कुमार पासवान ने बताया कि दुर्घटना कारित करने वाले वाहन को जब्त कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।