राज – 9334160742
चंडी थाना क्षेत्र के जैतीपुर मोड़ के पास किराए के कमरे में किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका पटना जिला के पंडारक थाना क्षेत्र के सरहन गांव निवासी छोटे लाल पंडित के 16 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार हैं। घटना के कारणों की जानकारी से इंकार कर रहा है। ग्रामीणों में चर्चा है कि प्रेमिका ब्रेकअप होने पर किशोर ने खुदकुशी की।
मृतक के भाई जैतीपुर मोड़ के पास पंचर की दुकान चलाते हैं। किशोर निजी स्कूल में पढ़ाई करता था। सुबह में किशोर घर में अकेला था। परिवार के लोग लौटें तो किशोर की लाश फंदे पर लटकी मिली। शव मिलने के बाद घर में परिवार की चीत्कार गूंजने लगी।
थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि घटना खुदकुशी प्रतीत हो रहा है। कमरे से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। मृतक के मोबाइल के कॉल डिटेल की जांच की जा रही है।

